बिहार में तस्करी से पहले भारी मात्रा में गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 अप्रैल (नि.सं.)। बिहार में तस्करी से पहले एनजेपी पुलिस ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दिनेश साहनी है। वह बिहार के निवासी है। बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि बिहार में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।

इसी खबर के आधार पर एनजेपी थाने के ओसी समीर तमांग और एसआई सौमिक पाल के नेतृत्व में फूलबाड़ी जोटियाकाली इलाके में अभियान चलाकर एक ट्रक को रोका। इसके बाद ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक से 20 पैकेट गांजा बरामद किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा का वजन 208 किलो है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद गांजा मणिपुर से तस्करी के लिए बिहार लाया जा रहा था। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 16 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes