बाइक दुर्घटना में सिलीगुड़ी की गृहिणी की मौत

सिलीगुड़ी, 2 जनवरी (नि.सं.)।नववर्ष के मौके पर घूमने गयी एक गृहिणी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक का नाम भूमिका छेत्री(22)है। वह हकीमपाड़ा की निवासी थी। शुक्रवार को भूमिका छेत्री अपने दोस्त के साथ बाइक से लाटागुड़ी घूमने गयी थी।

शाम को लौटते वक्त फूलबाड़ी के चूनाभाटी मोड़ पर एक ट्रक के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गयी। जिसके चलते भूमिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया गया एक बाइक पर तीन लोग सवार थे।

इसके बाद भूमिका छेत्री को अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। आज उत्तरबंग मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes