बाइक ने वाहन को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

सिलीगुड़ी, 6 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न भावेश मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि आज दोपहर को पेट्रोल पंप के सामने सिग्नल पर एक चौपहिया वाहन रुका था। तभी एक बाइक तेज गति से आकर चौपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।


घायल को बरामद कर अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची और चौपहिया वाहन और बाइक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *