बीमार सास को देखने जा रहा था व्यक्ति, सड़क हादसे में मौत

राजगंज, 23 फरवरी (नि.सं.)। बीमार सास से मिलने जाते वक्त सड़क हादसे में दामाद की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में मातम छाया है। यह घटना राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर संलग्न इलाके मेें घटी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुभाष राय के रूप में हुई है। वह राजगंज के पानीकौरी अचंल के बनियापाड़ा गांव का निवासी था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुभाष राय दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसके घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। मंगलवार शाम को काम से लौटने के बाद वह रात में बाइक से अपनी बीमार सास को देखने के लिए तालमा जा रहा था।

तभी करीब साढ़े 9 बजे फाटापुकुर संलग्न इलाके में यह दुर्घटना घटी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगंज पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes