सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर बिना नंबर वाले टोटो के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी, 1 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में पुलिस ने बिना नंबर वाले टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।बताया गया है कि पुलिस की ओर से आज से शहर के मुख्य सड़कों पर बिना नंबर वाले टोटो के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा।

पिछले साल दिसंबर में एक पत्रकार सम्मेलन कर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने घोषणा की थी कि 1 जनवरी 2021 से सिलीगुड़ी के मुख्य सड़कों पर बिना नंबरों वाले टोटो के यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।इस संबंध में पुलिस की ओर से मिकिंग की गई थी।

आज सुबह से ही शहर के एयरव्यू मोड़ समेत सेवक मोड़ व हिलकार्ट रोड पर बिना नबरों वाले टोटो के यातायात को रोकने के लिये ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उतरी है। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर वाले कई टोटो को जब्त किया। ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में शहर के अन्य मुख्य सड़कों पर भी ऐसा ही अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes