बाइसन के हमले में महिला घायल

अलीपुरद्वार, 20 अप्रैल (नि.सं.)।जलदापाड़ा के जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गयी एक महिला को बाइसन के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मदारीहाट संलग्न जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान की है। बताया गया है कि मध्य मदारीहाट की पांच महिलाएं जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने के लिए गई थी।


तभी अचानक एक बाइसन उन्हें पीछे से उन लोगोें पर हमला किया। भागने के दौरान महिलाओं में एक महिला गिर गयी। बाइसन ने उक्त महिला पर हमला किया। वहीं, अन्य चार महिला भाग गयी। घटना के बाद महिला को बरामद करमदारीहाट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *