माथाभांगा, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। बाइसन के हमले में दो लोग घायल हो गये। यह घटना माथाभांगा के मयनाताली इलाके की है। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और बाइसन को नींद की गोली दे कर काबू में किया।
रेंजर सजल पाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 7 बजे घटना की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में बाइसन को नींद की गोली दे कर काबू में किया गया।इसके अलावा बाइसन के हमले में घायल हुए दो लोगों में से एक को फालाकाटा और दूसरे को कूचबिहार में इलाज के लिए ले जाया गया।