भाजपा के उत्तरकन्या अभियान के दौरान ‘पथेर साथी’ में तोड़-फोड़ करने का आरोप

सिलीगुड़ी,7 दिसंबर (नि.सं.)। भाजपा के उत्तरकन्या अभियान के दौरान ‘पथेर साथी’ में तोड़-फोड़ करने का आरोप प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उठे है।आरोप है कि रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘पथेर साथी’ में तोड़-फोड़ किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने वहां एक बस और दो बाइक में भी तोड़-फोड़ की।


प्रदर्शनकारियों की हरकत से पथेर साथी की महिलाएं चौंक गईं। पथेर साथी की एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने जो किया वह अनुचित था। उक्त महिला ने पथेर साथी में तोड़-फोड़ करने वालों को सजा देने की मांग की है।


ज्ञात हो कि भाजपा के उत्तरकन्या अभियान को लेकर सिलीगुड़ी के तीनबत्ती और फूलबाड़ी में काफी तनाव का माहौल देखा गया।अज भाजपा नेताओं ने उत्तर बंगाल के कई मांगों और आरोपों के लेकर उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया था।इस दौरान भाजपा के कई राज्य और केंद्रीय नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *