मतगणना से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष ने मंदिर में की पूजा, मां का लिया आशीर्वाद  

सिलीगुड़ी, 3 मई (नि.सं.)।  कल मतगणना से पहले आज सिलीगुड़ी के भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। रविवार सुबह उन्होंने रथखोला मोड़ स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शंकर घोष ने कहा कि आज पूरे राज्य में भाजपा के उम्मीदवार मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के कल्याण और कल होने वाली मतगणना के जरिए एक नए पश्चिम बंगाल का सूर्योदय हो, इसी प्रार्थना के साथ वे माता के दरबार में पहुंचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *