फूलबाड़ी में नतीजों से पहले ही जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

फूलबाड़ी, 30 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही फूलबाड़ी में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और समर्थक जीत का जश्न मनाते नजर आए। गुरुवार को फूलबाड़ी के बैटेलियन मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। वहां उन्होंने एक-दूसरे को भगवा अबीर लगाकर जीत के नारे लगाए और उत्सव मनाया। हालांकि अभी वोटों की गिनती और आधिकारिक परिणाम आना बाकी है, लेकिन समर्थकों का मानना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान हुआ है और यह भारी भागीदारी बदलाव के पक्ष में गई है। इसी विश्वास के चलते वे पहले से ही अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनका दावा है कि इस बार बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, इसलिए उन्होंने पहले ही जीत का जश्न शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *