राजगंज, 28 अगस्त (नि.सं.)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सौहार्द का संदेश दिया है। शुक्रवार को राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी बटतला इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया है।
इस दिन सुबह भाजपा कार्यकर्ता भोरेर आलो थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी राखी बांधी। भाजपा के विभिन्न संगठनों के पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राहगीरों, स्थानीय व्यवसायियों और ग्राहकों को राखी बांधने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह भी मीठा कराया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का संदेश दिया। राखी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
