मानसरोवर यात्रा पर गए सिलीगुड़ी के कारोबारी समर मंडल लापता, परिवार से मिले पर्यटन मंत्री शंकर घोष

सिलीगुड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)।  मानसरोवर यात्रा पर गए सिलीगुड़ी के कारोबारी समर मंडल के लापता होने से उनका परिवार चिंतित है। शुक्रवार को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष सिलीगुड़ी के शांतिनगर स्थित समर मंडल के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मंत्री को सामने देखते ही लापता कारोबारी की पत्नी और पिता भावुक होकर रो पड़े।

पर्यटन मंत्री ने परिवार से समर मंडल के साथ आखिरी बार कब और कैसे संपर्क हुआ था, इसकी विस्तृत जानकारी ली। परिवार के अनुसार, बाढ़ की घटना वाले दिन सुबह समर मंडल तिब्बत-नेपाल सीमा के इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद थे। वहीं से उन्होंने आखिरी बार परिवार से फोन पर बात की थी। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

समर मंडल के लापता होने से परिवार में भय और चिंता का माहौल है। परिवार से मुलाकात के अलावा पर्यटन मंत्री ने मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की।

मंत्री शंकर घोष ने बताया कि अभी तक समर मंडल का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, प्रशासन संबंधित क्षेत्र की स्थिति पर नजर रख रहा है और उनकी तलाश के लिए आवश्यक स्तर पर संपर्क एवं प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समर मंडल से जुड़ी कोई भी नई जानकारी मिलते ही उनके परिवार को सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes