सिलीगुड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)। रक्षाबंधन के अवसर पर ‘आमादेर उद्योग’ स्वयंसेवी संस्था ने अनोखी पहल की है। संस्था की ओर से सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। साथ ही प्रतीकात्मक रूप से पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पेड़ों को अपने परिवार के सदस्य की तरह सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए ‘पेड़ मत काटो, पेड़ बचाओ’ का संदेश दिया गया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और हरियाली बढ़ाने के लिए इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी।
