फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत पर बीजेपी का कब्जा, नए प्रधान बने दयाल रॉय 

फूलबाड़ी, 12 अगस्त  (नि.सं.)।  फूलबाड़ी-1 नंबरग्राम पंचायत में सत्ता परिवर्तन हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के 12 सदस्यों के समर्थन से बीजेपी ने ग्राम पंचायत पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही लंबे समय से तृणमूल के नियंत्रण में रही पंचायत अब भगवा खेमे के हाथों में चली गई।

30 सीटों वाली इस ग्राम पंचायत में अब तक तृणमूल कांग्रेस के पास 24 सीटें थी। हालांकि, बुधवार को 12 तृणमूल सदस्यों के समर्थन से बीजेपी को कुल 18 सदस्यों का समर्थन मिल गया, जो बहुमत के लिए जरूरी 16 के आंकड़े से अधिक है। इसके बाद बीजेपी ने औपचारिक रूप से पंचायत पर अपना कब्जा जमा लिया।

बीजेपी के दयाल रॉय ने नए प्रधान के रूप में पदभार संभाला है। पंचायत पर कब्जे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जमकर उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भगवा गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes