सिलीगुड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। बुधवार को भाजपा के शरणार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रणाबेश मंडल सहित अन्य लोगों ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
आज विधाननगर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अलावा माकपा के अन्य 150 समर्थकों भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।इस अवसर पर दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पापिया घोष, सुष्मिता सेनगुप्ता, काजल घोष आदि उपस्थित थे।
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रणाबेश मंडल ने कहा,''धर्म के नाम पर भाजपा राजनीति करती है, विकास नहीं। गलती से भाजपा में चला गया था और तृणमूल मैं वापस आकर खुश हूं''।
वहीं, जिलाध्यक्ष पापिया घोष ने कहा, पंचायत चुनाव से पहले घर का लड़का घर लौट आया है। जिस तरह से हमने नगर पालिका चुनाव में लड़कर नगर पालिका में लोगों का आशीर्वाद लिया, उसी तरह महकमा परिषद में भी लोगों का आशीर्वाद मिलेगा।