भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधान नगर थाने के सामने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सिलीगुड़ी, 13 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा महिला मोर्चा जिला कमेटी के तरफ से राज्य में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने एवं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ महिलाओं को सुदृढ़ सुरक्षा प्रदान करने की मांग पर प्रधान नगर थाने के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में प्रधान नगर थाने के आईसी को एक ज्ञापन सौंपा।


दरअसल, नदिया जिला अंतर्गत हासखाली में 5 अप्रैल को एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। जिस पर सभी राजनीतिक दल राज्य सरकार पर जमकर हमला कर रही है।

वहीं, इस मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान दी थी। जिसका खूब आलोचना भाजपा कर रही ही। भाजपा की महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोधिता करते हुए सिलीगुड़ी में एक रैली निकाली। इसके बाद प्रधान नगर थाने के सामने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद थाने के आईसी को एक ज्ञापन सौंपा।


भाजपा भाजपा महिला मोर्चा की राज्य कमेटी की महासचिव जूली तमांग ने कहा की राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री है। उसके बावजूद महिला सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को घर से निकलने में डर लग रहा है। इसलिए वह मांग करती हैं कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। अगर राज्य की मुख्यमंत्री महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ है, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *