श्रमिक दिवस पर मानवता की पहल! फूलबाड़ी महाराजा अग्रसेन अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

फूलबाड़ी, 1 मई (नि.सं.)। श्रमिक दिवस के अवसर पर फूलबाड़ी महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में आम लोगों के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर दिन कई मरीजों के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता होती है और कई बार आपात स्थिति में इसकी कमी महसूस होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने श्रमिक दिवस पर इसकी पहल की। शुक्रवार सुबह से ही शिविर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *