नक्सलबाड़ी में शारदा विद्यामंदिर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 

नक्सलबाड़ी,17 मई (नि.सं.)। “रक्तदान जीवनदान” के संदेश को सामने रखते हुए और रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से नक्सलबाड़ी शारदा विद्यामंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दिन पाल पी. हैरिस सिलीगुड़ी रोटरी ब्लड सेंटर के सहयोग से तथा शारदा विद्यामंदिर की पहल पर यह शिविर आयोजित हुआ। 100 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ आयोजित इस शिविर में स्कूल के अभिभावक, पूर्व छात्र (एलुमनाई) और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आसपास के इलाकों से महिलाएं, पुरुष और युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और उत्साह के साथ रक्तदान कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *