विधानसभा चुनाव का ऐलान: उत्तर बंगाल में कब होगी वोटिंग? जाने…

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की घोषणा की है। इस बार राज्य में आठ चरणों में चुनाय कराया जाएगाा।


  •              पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च से शुरू होगा।
  •              उत्तर बंगाल में चौथे चरण में मतदान शुरू हो रहा है।चौथे चरण का मतदान कूचबिहार और अलीपुरद्वार होगा।
  •              पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी में होगा।
  •             22 अप्रैल को छठे चरण में मतदान उत्तर दिनाजपुर में होगा।
  •             सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल को मालदा आंशिक पार्ट वान और दक्षिण दिनाजपुर में होगा।
  •             आठवें फेज का मतदान 29 अप्रैल को मालदा आंशिक पार्ट टू में होगा।

            सभी सीटों के लिए वोटो की गिनती 2 मई को होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। कोरोना को देखते हुए सभी राज्यों में मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।इसके अलावा मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ाया गया है। कोरोना को देखते हुए सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा।पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे अब 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *