बागडोगरा में 30 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार

बागडोगरा, 19 अगस्त (नि.सं.)। देर रात चारपहिया वाहन से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद बागडोगरा थाने की पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी-कोलकाता जाने वाले 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के मुनी चाय बागान इलाके में एक चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के डैशबोर्ड से 275 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस मामले में मोहम्मद मोहसिन और दीपक कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बिहार के किशनगंज के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes