सिलीगुड़ी ,15 जुलाई (नि.सं.)। एसओजी और एनजेपी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात अभियान चलाकर तीनबत्ती मोड़ इलाके से दो युवकों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मामन राजा और खरिबुल आलम हैं, जो इस्लामपुर के निवासी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी इस्लामपुर से 250 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर बस से सिलीगुड़ी पहुंचे थे। तीनबत्ती मोड़ पर बस से उतरकर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया।
आरोपियों के पास से 250 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।
