सिलीगुड़ी, 15 जुलाई (नि.सं.)। रथयात्रा के अवसर पर सिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंदिर परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया है और भक्तों व श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले ही उत्सव का माहौल बन चुका है।
कल धार्मिक परंपरा के अनुसार इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। निर्धारित समय के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे रथयात्रा शुरू होगी। रथ इस्कॉन मोड़ से निकलकर पानीटंकी मोड़, सेवक मोड़, वीनस मोड़, अस्पताल मोड़ और स्वामीजी मोड़ होते हुए फिर मंदिर लौटेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के स्पीकर रथींद्रनाथ बसु, पर्यटन मंत्री शंकर घोष और डाबग्राम-फुलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी समेत कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहेंगी। हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहेगा।
