मॉडलिंग के नाम पर तस्करी की साजिश नाकाम, एनजेपी पुलिस की सतर्कता से दो नाबालिग सुरक्षित बरामद  

सिलीगुड़ी, 15 जुलाई (नि.सं.)। मॉडलिंग के नाम पर दक्षिण कोरिया भेजने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश का मामला सामने आया है। मालदा से भागने के दौरान सिलीगुड़ी में दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। एनजेपी थाने की पुलिस की तत्परता से सिलीगुड़ी में उन्हें बचाया गया और अब परिवार के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नाबालिग मालदा जिले की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों से संपर्क होने के बाद उन्हें दक्षिण कोरिया में मॉडलिंग का मौका दिलाने का लालच दिया गया था।

तस्करों ने उन्हें भूटान सीमा के पास पहुंचने को कहा था, जिसके बाद वे उनके कहने पर बस में सवार हो गई। घर से लापता होने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मंगलवार रात एनजेपी थाने की पुलिस ने नौकाघाट इलाके में बसों की जांच शुरू की और जलपाईमोड़ इलाके में दोनों नाबालिगों को बस से उतारकर सुरक्षित थाने ले जाया गया। तुरंत ही उनके परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे थाने पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर बीजेपी नेत्री और इंग्लिशबाजार की पूर्व विधायक श्रीरूपा मित्र चौधरी भी थाने पहुंची। उन्होंने दोनों नाबालिगों से बातचीत की और पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि समय रहते प्रशासन की कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet güncel giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisromabettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobet girişsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetgrandpashabet girişgrandpashabetsekabetmatbetimajbetsekabetmatbet girişimajbet girişsekabetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes