नक्सलबाड़ी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,  3.5 किलो ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार 

नक्सलबाड़ी, 7 जुलाई (नि.सं.)। मादक पदार्थ की खेप की डिलीवरी से पहले ही राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ इलाके में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिजानुल शेख और नासिम शेख के रूप में हुई है। दोनों मालदा जिले के वैष्णवनगर के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी देर रात मालदा से नक्सलबाड़ी आए थे और मादक पदार्थ की डिलीवरी करने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने अभियान चलाकर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके बाजार के बैग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया।
एसटीएफ ने आरोपियों के पास से करीब 3.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे वे कथित तौर पर सौंपने आए थे। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।  नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes