सिलीगुड़ी में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, ट्रेन से काटकर युवक की मौत  

सिलीगुड़ी, 5 जुलाई (नि.सं.)। रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे घटी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का दृश्य देख लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर जंक्शन टाउन जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर एक युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15622 कामाख्या-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस जंक्शन स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक बिना ट्रेन को देखे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मृतक युवक जंक्शन इलाके का ही निवासी हो सकता है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जीआरपी शव की शिनाख्त में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes