रथयात्रा से पहले सिलीगुड़ी में खुले में मांस बिक्री पर विवाद, स्वयंसेवी संगठन ने सौंपा ज्ञापन 

सिलीगुड़ी, 5 जुलाई (नि.सं.)। रथयात्रा और उल्टा रथ के अवसर पर शहर में खुले में मांस टांगकर बेचने के खिलाफ एक स्वयंसेवी संगठन ने आवाज उठाई है। रविवार को संगठन के सदस्यों ने हायदारपाड़ा बाजार व्यवसायी समिति को एक ज्ञापन सौंपा।

संगठन का आरोप है कि हायदारपाड़ा बाजार के कुछ मांस दुकानों में अब भी खुलेआम मांस काटकर और टांगकर बेचा जा रहा है, जो सिलीगुड़ी नगर निगम के नियमों के खिलाफ है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मानकों और नगर निगम के नियमों के अनुसार काले कांच से ढके निर्धारित कमरों के भीतर ही मांस की बिक्री होनी चाहिए। इससे एक ओर जहां वातावरण स्वच्छ रहेगा, वहीं आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को रथयात्रा के दौरान हायदारपाड़ा मेन रोड से कई रथयात्राएं गुजरेंगी। उस समय रथ से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। उनका आरोप है कि सड़क किनारे खुले में टंगे मांस पर प्रसाद गिरने की आशंका रहती है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम से नियमित निगरानी और जरूरी कार्रवाई करने की भी अपील की गई है।

वहीं, हायदारपाड़ा बाजार व्यवसायी समिति की ओर से कहा गया है कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यापारियों के साथ बैठक कर नियमों के अनुसार व्यापार संचालित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetmatbetsekabetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisimajbetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes