खोरीबाड़ी, 25 जून (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस ने पानीटंकी के रामधनजोत में अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ एक महिला व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम अरुण बर्मन (35) और रत्ना बर्मन (30) है।
मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने पानीटंकी के रामधनजोत में अभियान चलाया और पचास ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।