उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
तोरिबाड़ी के बौद्ध गुम्फा में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती
सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न शालुगाड़ा के तोरिबाड़ी स्थित बौद्ध गुम्फा में बुद्ध जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गुम्फा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही गुम्फा में प्रार्थना शुरू हो गई थी। त्रिपिटक पाठ, दिनभर पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बौद्ध धर्मावलंबियों के अनुसार, बुद्ध जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह मानवता, शांति और सद्भाव का संदेश भी देता है। इसी कारण हर साल इस दिन हजारों लोग गुम्फा पहुंचकर प्रार्थना में शामिल होते हैं।
