उत्तर बंगाल, समाचार
गौतम बुद्ध के आविर्भाव दिवस पर बागडोगरा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन
बागडोगरा, 1 मई (नि.सं.)। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध के 2588वें आविर्भाव दिवस को लेकर बागडोगरा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अपर बागडोगरा स्थित एक बौद्ध गुम्फा की ओर से निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार, परंपरा के अनुसार सिंगे और अन्य वाद्य यंत्र बजाते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। कई महिलाओं के सिर पर पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक रखा हुआ था। साथ ही बौद्ध पुजारी (लामा) भी इस शोभायात्रा में चलते नजर आए। इस अवसर पर गुम्फा में पूरे दिन विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। शोभायात्रा दारागांव गुम्फा से निकलकर धर्मकाटा तक गई और फिर वापस गुम्फा में लौट आई।
