खोरीबाड़ी,28 मार्च (नि.सं.)। कोरोना वायरस से निपटने के लिये पूरे देश में लाॅकडाउन चल रहा है। वहीं, इस लाॅकडाउन के कारण श्रमिकों को काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसी के मद्देनजर खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के तत्वाधान में बुढ़ागंज तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित किये गये। इस दौरान खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, बुढ़ागंज अंचल तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह के अलावे परिमल सिंह, भजन सिंह, परेश बारोई, अनिल सील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि आज सभी को दस किलो चावल, दो किलो दाल, एक किलो नमक व ढ़ाई सौ ग्राम सरसों के तेल दिये गये।