सीएए के समर्थन में निकाली गयी रैली

खोरीबाड़ी, 13 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल भाजपा की ओर से आज सीएए के समर्थन में एक रैली निकाली गयी। इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गणेश देवनाथ, भाजपा नेता अरुण दास,वीरेन सीकदार, महेश यादव, संतोष यादव, रतन हांसदा के साथ-साथ महिला मोर्चा की रीना मंडल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गणेश देवनाथ ने कहा कि आज सीएए के समर्थन में देवीगंज से उक्त रैली निकली गयी, जो चक्करमारी में जाकर संपन्न हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *