चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के लिए सिलीगुड़ी में भाजपा के 3 नंबर मंडल के सदस्यों ने की पूजा-अर्चना

सिलीगुड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। आज पूरा देश ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। चंद्रयान-3 चांद की धरती को छूएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूरे देश में बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर वर्ग के लोगों में उत्साह है।


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के लिए देश के विभिन्न जगहों में पूजा और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।आज पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी भाजपा के 3 नंबर मंडल के सदस्यों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए कचहरी रोड संलग्न मायेर इच्छा काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *