नक्सलबाड़ी, 29 जुलाई (नि.सं.)। पोस्ट ऑफिस में जालसाजी के मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम नक्सलबाड़ी पहुंची है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की 5 सदस्यीय टीम ने नक्सलबाड़ी के जाबरा डिवीजन इलाके में एक घर पर छापा मारा। हालांकि, घर में किसी के मौजूद न होने के कारण उसे सील कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस में सील और स्टांप की जालसाजी के मामले की जांच के तहत सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।
