सिलीगुड़ी, 29 जुलाई (नि.सं.)। मोहन बागान दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी मेरिनर्स फैन क्लब की पहल पर बाघाजतिन क्लब के सामने दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब का झंडा फहराकर की गई। इसके बाद मोहन बागान क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत स्वपन साधन (टुटू) बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सिलीगुड़ी मेरिनर्स फैन क्लब की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही सिलीगुड़ी के प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ी अमित दाम को भी विशेष सम्मान दिया गया।
पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा कि खेलकूद के ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को भाग लेना चाहिए।
