सिलीगुड़ी, 29 जुलाई (नि.सं.)। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) “वीबी-जी राम जी” परियोजना के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और इसके विभिन्न पहलुओं को मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक मीडिया इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग जिले के जिलाधिकारी हरिशंकर पनिकर उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना के महत्व, उद्देश्य और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस परियोजना के माध्यम से सरकारी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, सुलभ और जनहितकारी बनाने के साथ-साथ लाभार्थियों तक तेजी से सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
इस परियोजना के माध्यम से सरकारी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, सुलभ और जनहितकारी बनाने के साथ-साथ लाभार्थियों तक तेजी से सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
