फांसीदेवा, 29 जुलाई (नि.सं.)। फांसीदेवा के घोषपुकुर सिलीगुड़ी-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चारपहिया वाहन को रोककर एसटीएफ ने लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नूर के रूप में हुई है, जो मालदा जिले के जमालपुर का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, वह चारपहिया के जरिए मालदा से सिलीगुड़ी मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहा था। संदेह के आधार पर चारपहिया को रोककर तलाशी लेने पर 305 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद घोषपुकुर फाड़ी पुलिस की मौजूदगी में मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया। गुरुवार को आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
