उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में घर की छत से गिरकर एक महिला की मौत
सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में घर की छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम पोपी साहा बताया गया है। यह दर्दनाक घटना सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 24 स्थित देवाशीष कॉलोनी इलाके में हुई।
परिवार सूत्रों के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर पता चला कि पोपी साहा तीन मंजिला छत से नीचे गिर गई हैं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा कैसे हुआ है, इसकी जांच सिलीगुड़ी थाने की पुलिस कर रही है।
