चायपत्ती से लदे कंटेनर से गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

फांसीदेवा,18 अप्रैल (नि.सं.)। चायपत्ती से लदे कंटेनर में गांजे की तस्करी करने के मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बिपुल दास है। वह मालदा के चांचल का रहने वाला है।

बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर झमकलालजोत संलग्न तीस्ता कैनल में नाका चेकिंग के दौरान फांसीदेवा पुलिस ने असम से कोलकाता जा रहे एक कंटेनर को रोका।

जिसके बाद तलाशी के दौरान चालक के केबिन में गुप्त चैंबर से 23 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। फांसीदेवा पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes