“चंदा मामा” दूर के नहीं अब, चंद्रयान-3′ की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’

हर भारतीय के लिए गर्व से सीना चौड़ा करने और मस्तक ऊंचा करने का समय है। भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ हो गई है। भारत ने इतिहास रच दिया है और पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना है। तय कार्यक्रम के अनुसार आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की धरती को छुआ। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफलता का पूरा देश कई दिनों से इंतजार कर रहा था। भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की।

इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। इसके बाद इसरो के वैज्ञानिक भावुक हो गए। पूरा देश लगभग जश्न के डूब गया है। विभिन्न जगहों पर आम लोग जश्न मना रहे हैं।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री ने बधाई दी है।

ज्ञात हो कि चंद्रयान-3 को शुक्रवार यानी 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है। 17 अगस्त को लैंडर विक्रम चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया था। 23 अगस्त को विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbetmatadorbetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes