चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

फांसीदेवा,1 फरवरी (नि.सं.)। चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। यह घटना बुधवार रात को फांसीदेवा ब्लॉक के धामनागछ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। मृतक का नाम मोहम्मद सोलेमान है। वह सहानंदजोत इलाके का रहने वाला था।


बताया गया है कि बुधवार को रात मोहम्मद सोलेमान बाइक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था। तभी ग्वालटुली से फूलबाड़ी की ओर जा रही एक चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मोहम्मद सोलेमान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद से घातक चार पहिया वाहन का चालक फरार है। फांसीदेवा थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *