छठ पूजा: प्रशासक गौतम देव ने महानंदा नदी के तट पर बने नवनिर्मित छठ घाट का किया उद्घाटन

सिलीगुड़ी, 9 नवंबर (नि.सं.)। लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। आज खरना, बुधवार को संध्या में अ‌र्घ्य और गुरूवार को उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पूजा संपन्न होगा।


इससे पहले आज खरना के दिन नगर निगम के प्रशासक गौतम देव ने महानंदा नदी के तट पर बने नए घाट का उद्घाटन किया। पिछले साल महानंदा नदी के तट पर घाट का निर्माण किया गया था, लेकिन घाट पर उतरने के लिये सीढ़ी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

जिसकेे चलते छठव्रतियों को समस्या का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष नई सीढ़ी का निर्माण किया गया है। साथ ही नये घाट का भी र्निर्माण किया गया है। आज गौतम देव ने नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया। प्रशासक गौतम देव ने कहा कि आने वाले दिनों में घाट पर रंग-रोगन कर वहां पर चित्राकंन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *