छिनतई के कुछ घंटों में पुलिस का एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां छिनतई की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मेडिकल चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से लूटा गया बैग, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, सुश्रुत नगर निवासी शिप्रा भट्टाचार्य ने शुक्रवार रात शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सूर्य सेन मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। तभी एक युवक उनका बैग छीनकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज की दीवार फांदकर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और रात में ही कावाखाली इलाके से 24 वर्षीय इमरान अली को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन और नगद पैसे बरामद कर लिए गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष और खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *