चोपड़ा, 24 जून (नि.सं.)। चोपड़ा के खुनिया मोड़ पर बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया गया है कि आज दोपहर को उक्त महिला खुनिया मोड़ इलाके में सड़क पार कर रही थी। तभी एक बाइक ने अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मार दी।
जिसके चलते महिला सड़क पर गिर गई। इसके अलावा बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर अस्पताल में लेकर गये। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही चोपड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया।