चारपहिया वाहन की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत

कूचबिहार, 30 सितंबर (नि.सं.)। चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक टोटो चालक की मौत हो गई। यह घटना दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक अंतर्गत गोबराछड़ा नयारहाट अंचल के करला इलाके की है। मृतक का नाम साइदुल मियां है।


बताया गया है कि आज तड़के करला इलाके में चारपहिया वाहन ने टोटो को टक्कर मार दी। जिसके चलते टोटो का कचुमर निकल गया। साथ ही साइदुल मियां गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बरामद कर दिनहाटा महकमा अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद इलाके के लोगों ने घातक वाहन को रोक कर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

खबर मिलते ही दिनहाटा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वाहन तेज रफ्तार में था। वाहन से नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *