सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। कई चोरी के मामले शामिल होने के आरोप में बागडोगरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस ने शुक्रवार रात को सिलीगुड़ी के देवीडांगा इलाके में अभियान चलाकर आदित्य पासवान और प्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया है।
हाल ही में दोनों को रंगापानी में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। फिर से ये दोनों बागडोगरा के चौपुकुरिया अंचल में एक घर में चोरी की थी। घर से दोनों आरोपियो ने सोने के जेवरात समेत नकदी पर अपना हाथ साफ किया था। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।