सिलीगुड़ी, 22 जून (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम एमएल सिंह और टीडी सिंह है। ये दोनों मणिपुर के निवासी बताये गये है।
बताया गया है कि सोमवार रात को फूलबाड़ी कैनाल रोड पर गश्त के दौरान एनजेपी पुलिस ने UP 70 FJ 7961 नंबर वाले एक चार पहिया वाहन को देखा। इसके बाद वाहन को रोककर पूछताछ की गयी।पूछताछ के दौरान जब वाहन में सवार दोनों व्यक्ति वाहन के सही दस्तावेज नहीं दिखा पाये तो पुलिस को उन लोगों को पर संदेह हुआ।
पूछताछ करने के बाद पूरी सच्चाई सामने आयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त वाहन चोरी की है। वाहन को उत्तर प्रदेश से बिक्री के लिए मणिपुर ले जाया जा रहा था। आज दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।