सिलीगुड़ी पुलिस का एक्शन: चोरी के कई मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार और सामान बरामद 

सिलीगुड़ी, 16 मई (नि.सं.)। चुनाव खत्म होते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस फिर से अपराध नियंत्रण में सक्रिय हो गई है। हाल के महीनों में शहर के विभिन्न इलाकों में हुई कई चोरी की घटनाओं की जांच में बड़ी सफलता भी मिली है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी राणा मुखर्जी ने कई मामलों में गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जनवरी और फरवरी महीने में दो प्रमुख चोरी की घटनाएं सामने आई थी। एक मामले में बीएसएफ कैंप से कंप्यूटर समेत कई जरूरी उपकरण चोरी हुए थे, जबकि फरवरी में सेवक रोड स्थित मिलिट्री स्टेशन इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जांच के दौरान भक्तिनगर थाना पुलिस ने कुख्यात चोर राकेश मिस्त्री को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बीएसएफ कैंप से चोरी हुआ सामान और बाइक बरामद कर लिया गया। इसके अलावा, आसिघर इलाके में एक घर से करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद और सोने के गहनों की चोरी के मामले में कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पूरी रकम बरामद नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 3 लाख 15 हजार रुपये और सभी चोरी हुए सोने के गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। डीसीपी राणा मुखर्जी ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में राकेश मिस्त्री और कुमार राय को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। शहर में बाकी लंबित मामलों की भी तेजी से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetslotbarmobilbahisjojobetpusulabetpusulabetkargabetİmajbetimajbetjojobetpusulabetpusulabetgrandpashabetcasibomxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişchild pornesrar satın alpusulabetmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatadorbetmatadorbetonwincasibomjojobetsuperbetin girişgrandpashabet girişpusulabet girişmatbetgrandpashabetbetsalvadorcasinomilyonholiganbetjojobet1winnesinecasinocasinowonwbahispalacebet girişteosbetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibom Built with ❤︎ by appycodes