सिविक वालेंटियर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 दिसंबर (नि.सं.)। सिविक वालेंटियर का नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने वाला मुख्य आरोपी को साइबर क्राइम की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शुभोजीत नंदी है। वह मुख्य रूप से हावड़ा का निवासी है, लेकिन पिछले कुछ समय से माटीगाड़ा के रवींद्रपल्ली में रह रहा था। आरोपी के पास से साइबर थाने की टीम ने मेट्रोपोलिटन पुलिस का फर्जी लोगो, जाली सिविक वॉलिंटियर का नियुक्ति पत्र के साथ और भी तमाम कई जरूरी नकली कागजात बरामद किए है।

आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत 9/8 और 21 अगस्त को साइबर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें सिविक वॉलिंटियर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का उल्लेख किया गया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद मेट्रोपोलिटन पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तार आरोपियों के रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ के आधार पर बीती रात मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes