मुख्यमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, छात्र को पुलिस ने लिया हिरासत में 

सिलीगुड़ी, 8 जुलाई (नि.सं.)। दोस्तों के साथ रील वीडियो बनाते समय राज्य के मुख्यमंत्री और उनकी मां के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सिलीगुड़ी के एक 11 वीं के छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी छात्र का घर सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 34 स्थित सूर्यसेन कॉलोनी इलाके में है। आरोप है कि दोस्तों के साथ रील वीडियो बनाते समय उसने मुख्यमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार रात स्थानीय निवासी और भाजपा समर्थकों का एक समूह छात्र के घर के सामने जमा हो गया। आरोप है कि वहां छात्र पर अंडे फेंके गए। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया।

सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने छात्र को सुरक्षित निकालकर थाने ले गया। बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत बुधवार को उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes