मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दल ने जलपेश मंदिर का किया निरीक्षण

जलपाईगुड़ी, 10 जुलाई (नि.सं.)। श्रावणी मेले के मद्देनज़र जलपाईगुड़ी के प्रसिद्ध जलपेश मंदिर का मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दल ने निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर बंगाल के प्रमुख और ऐतिहासिक जलपेश मंदिर में श्रावणी मेला आगामी 19 जुलाई से शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु तिस्ता नदी के विभिन्न घाटों से जल लेकर जलपेश मंदिर पहुंचेंगे और बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। मेले के सुचारु संचालन के लिए राज्य सरकार ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

इस दिन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दल, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर और मेले के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes